राजपुर: जनमन योजना की सड़क पर भ्रष्टाचार के निशान, कोरवा बस्ती का रास्ता धंस गया
बलरामपुर जिले के आरा-घंटगांव मार्ग पर जनमन योजना के तहत बनाई गई सड़क अब सवालों के घेरे में है। लाखों रुपये की लागत से कुछ महीने पहले बनी यह सड़क कोरवा बस्ती में लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि परेशानी का कारण बन गई है। सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मौके पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही स