कनवास: 50 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने कनवास रोड से दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, ट्रक किया ज़ब्त
Kanwas, Kota | Sep 2, 2025 कनवास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड की 382 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को जब्त करते हुए दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को कनवास रोड़ से गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत अन्तर्राज्यीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने जानकारी दी।