कोईलवर: जीर्णोद्धार व मरम्मत के कुछ माह बाद फोरलेन सड़क की ढलाई में आई दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल
कोईलवर-छपरा फोरलेन सड़क के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इंग्लिशपुर गांव के समीप आरसीसी सड़क की ढलाई में दरारें दिखाई देने लगी हैं। सड़क निर्माण कंपनी एस एंड पी के इंचार्ज कुंदन कुमार से रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बहुत जल्द रिपेयर होगा।