रूपवास: भरतपुर: रुदावल में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव
रुदावल थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक सौरभ जाटव सिंघाड़ा का रहने वाला था। प्रेमिका अपने ननिहाल सिंघाड़ा आई हुई थी, जहां मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।