हरिद्वार: बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्रीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो टीमों ने पाया काबू , ट्रक चालक घायल
हरिद्वार के बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ग्रीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मायापुर तथा सिडकुल फायर स्टेशन की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में ट्रक चालक आग की चपेट में आने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही फैक्ट्री में अन्य कई समान भी जल गए।