पुलिस ने बताया कि देवलौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुस कर 24 साल की महिला से दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है।घटना के बाद पीड़िता ने मामले में पुलिस से घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। आरोपी महिला का पड़ोसी है। पुलिस ने रविवार शाम 7 बजे से जांच शुरू कर दी है।