अकलतरा: अकलतरा मेन रोड में ट्रक की टक्कर से एक महिला हुई घायल, बिलासपुर में भर्ती
दरअसल, तरौद गांव के रहस मरकाम ने बताया कि उसके भैया और भाभी, बरगंवा से वापस तरौद गांव आ रहे थे। इस दौरान अकलतरा मेन में उसके बाइक सवार भैया-भाभी को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर की वजह से महिला को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अकलतरा से बिलासपुर रेफर किया गया, जहां घायल महिला को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।