धर्मशाला जोनल अस्पताल में पानी की बर्बादी! सुबह से ओवरफ्लो हो रही पानी की टंकी, इमरजेंसी पार्किंग से लैब तक भरा पानी! Kangra Express
💧 “जल है तो जीवन है, पानी की करो संभाल” — आखिर यह नारा कहां लागू होता है?
धर्मशाला : जोनल अस्पताल में आज सुबह से पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के कारण अस्पताल परिसर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालात ऐसे हैं कि इमरजेंसी पार्किंग में पानी भर गया है, वहीं लैब की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी जमा हो गया है। मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक तरफ पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सुबह से पानी की बर्बादी हो रही है। सवाल यह है कि आखिर आईपीएच विभाग के अधिकारी कहां हैं? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी को इस समस्या की जानकारी नहीं है?
अस्पताल में जहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां रास्तों पर जमा पानी परेशानी का कारण बन रहा है। आखिर इस पानी की बर्बादी पर रोक कब लगेगी और जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
📢 आईपीएच विभाग और संबंधित अस्पताल प्रशासन से सवाल — पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए कार्रवाई कब होगी?
📍 धर्मशाला, कांगड़ा | Kangra Express
Kangra, Kangra | Oct 16, 2026