सहजनवा: बिजली ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध का नया तरीका अपनाया, विद्युत फीडर घेरा और पढ़ा हनुमान चालीसा
सहजनवा तहसील क्षेत्र के भरसाड का दक्षिणी टोला गुरुवार से अँधेरे में डूबा हुआ था।विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पोल पर तार नहीं दौड़ाया गया।जिससे आक्रोशित होकर गांव के 50 से अधिक लोग देर रात्रि तेनुहारी फीडर का घेराव करते हुए शांति पूर्ण तरिके से वहा हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिए।फीडर घेराव की सूचना पर सहजनवा और गीडा थाने की पुलिस भारी संख्या में पहुंची।