फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से मूक-बधिर युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में बाईपास कायमगंज रोड पर स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के पास कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15038 की चपेट में आने से एक मूक-बधिर युवक की मौत हो गई। यह घटना दोपहर लगभग 3:45 बजे हुई है,।मृतक की पहचान नेकपुर खुर्द निवासी 25 वर्षीय पन्नालाल उर्फ परनाथ शाक्य पुत्र स्वर्गीय चंपतलाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनो