चांडिल: चिलगु गांव के समिप बाइक की टक्कर से महिला मजदूर घायल,अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार भी जख्मी
चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 चिलगु गांव के समीप शनिवार सुबह को हुए सड़क हादसे में एक महिला मजदूर समेत दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार,चांडिल से टाटा की ओर जा रही बाइक ने सड़क पार कर रही महिला मजदूर बुधनी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई।वही टक्कर मारने के बाद बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह भी सड़क पर गिरकर।