कासगंज में वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 गिरफ्तार
एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में रातभर चला विशेष अभियान, विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
कासगंज। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कासगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में 12/13 सितंबर की रात जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल 23 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में चलाया गया। सर्किल नगर के कासगंज से 3, सोरों से 1 तथा ढोलना से 4 वारंटी गिरफ्तार किए गए। वहीं, सर्किल सहावर में सहावर थाना पुलिस ने 6 और सुन्नगढ़ी पुलिस ने 1 वारंटी अभियुक्त को पकड़ा।
सर्किल पटियाली में पटियाली से 2, गंजडुंडवारा से 3, सिढ़पुरा से 2 तथा सिकंदरपुर वैश्य से 1 वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। अमांपुर थाना क्षेत्र में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
कासगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Kasganj #कासगंज #KasganjPolice #कासगंज_पुलिस #SPKasganj #OPSingh #PoliceAction #वारंटी_अभियुक्त #गिरफ्तारी_अभियान #UPPolice #उत्तरप्रदेश_पुलिस #BreakingNews #KasganjNews #PoliceNews #कानूनी_कार्रवाई