बिछिया: बिछिया में हाउस लिस्टिंग कार्य का निरीक्षण, एन्यूमरेटर अंजू दुबे के कार्य की सराहना
मंडला जिले के बिछिया क्षेत्र में जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया गया है l डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी क्षमा सराफ ने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रमांक 323 का दौरा कर सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया l निरीक्षण के दौरान बारीकी से फील्ड वर्क जानकारी ली गई l 8 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई l