शिक्षक फैजल खान पर गंभीर आरोप, थाने में पहुंची हुस्नारा खातून पटना में महिला को जान से मारने की धमकी!
पटना में एक महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हुस्नारा खातून ने पीरबहोर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर फैजल खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला के आवेदन के मुताबिक, वह वर्ष 2016 से गांधी चौक इलाके में रह रही हैं।
आरोप है कि 2017 से ही उन्हें लगातार परेशान और धमकाया जा रहा है।
हुस्नारा खातून का दावा है कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर कोई गुप्त बात किसी के सामने बताई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
शिकायत में घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
Kahara, Saharsa | Aug 24, 2026