गुना नगर: टेकरी रोड पर सोनू कोरी के साथ पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल मे भर्ती
गुना शहर के टेकरी रोड साई सिटी कॉलोनी में निवासी युवक सोनू कोरी पर कई लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला किया गया। हमले में सोनू के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल सोनू ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण मोनू प्रजापति और उसके साथी ने हमला किया। मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज की गई है और उचित कार्यवाही की मांग की गई है।