बहराइच: परवानीगौडी के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, दो घायल
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरहा निवासी इमरान हैदराबाद से मजदूरी करके अपने दो दोस्तों रंजीत व शाहआलम के साथ घर लौट रहे थे। नानपारा बाईपास पर बस से उतरने के बाद उन्होंने एक अन्य दोस्त से बाइक मांगी और तीनों बाइक से घर जा रहे थे। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर परवानीगौडी के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इमरान की मौत हो गई। जाच जारी है।