बहराइच: हांडा बसहरी के पास सड़क हादसे में घायल ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रिक्शा चालक की हुई मौत,शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
कोतवाली नानपारा में नानारा-रुपईडीहा मार्ग पर हांडा बसहरी के पास ई रिक्शा व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा चालक रुपईडीहा के मधुबन निवासी नूर हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।