बहराइच: बड़ागांव में तालाब में डूब कर युवक की हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के नगरौरा निवासी रहीम उर्फ फूलनी कोतवाली देहात क्षेत्र के बड़ागांव में रहकर जीवन यापन करते हैं। वह गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।