बहराइच: दोनक्का के पास गोंडा-बहराइच हाईवे पर पलटा लोड ट्रक,दो लोग हुए चोटिल
बहराइच- गोंडा हाईवे पर दोनक्का के पास तेज रफ्तार पाइप लोड ट्रक के सामने लावारिश मवेशी आ गया। जिससे अनियंत्रित ट्रक पलट गया। चालक व खलासी घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।देहात कोतवाली के बहराइच से बलरामपुर व गोंडा हाईवे को जोड़ने वाले दोनक्का के पास ट्रक के सामने अचानक मवेशियों के झुंड से एक मवेशी सड़क की ओर आ गया। ट्रक पलट गया।