करछना: पवरी कर्मा रोड पर चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
घूरपुर थाना क्षेत्र के पवरी कर्मा रोड पर स्थित चोरों ने एक ही रात में बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। जिसका वीडियो सुबह 10 बजे के करीब सामने आया है।