करछना: करछना ब्लॉक परिसर में डॉ. अंबेडकर वेलफेयर नेटवर्क डॉ.न के बैनर तले किया गया एक दिवसीय हल्ला बोल प्रदर्शन
करछना ब्लॉक परिसर में बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब डॉ अंबेडकर वेलफेयर नेटवर्क डांन के बैनर तले संस्थापक रामवृक्ष गौतम के नेतृत्व में एक दिवसीय हल्ला बोल प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष शामिल रहे। रामवृक्ष गौतम ने बताया बहुजन समाज पार्टी के कुछ पदाधिकारी कोठाराघात कर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।