करछना: लिगदहिया घटवा गांव स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत कार्य न होने से आए दिन हो रहा हादसा, जिम्मेदार बेखबर #Jansamasya
तहसील करछना क्षेत्र लिगदहिया घटवा गांव से होकर गुजरने वाले नाला पर कुछ दशक पहले पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण का निर्माण कार्य के कुछ ही दिन बाद बड़े वाहन की टक्कर से पुलिया का एक तरफ डिवाइडर टूट कर गिर पड़ा। पुलिया का दोबारा मरम्मत कार्य न होने से आए दिन हादसा हो रही है। उसके बावजूद जिम्मेदार पूरी तरह बेखबर है।