करछना: घोरहट गांव के सामने ऑटो की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करछना थाना के भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत घोरहट गांव के सामने बीते 31 मार्च को ऑटो की टक्कर लगने से उक्त गांव निवासी शेषमणि निषाद पुत्र फतेह बहादुर घायल हो गया था। परिजनों द्वारा भीरपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।