बिजनौर: बिजनौर में नूरपुर मार्ग पर पैजानिया गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों पर एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2025 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब शाम 4:00 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र में नूरपुर मार्ग स्थित गांव पैजनिया के पास जेल में रिश्तेदार से मिलाई करके वापस लौट रहे अमरोहा निवासी शिवधेस, त्रिवेंद्र, और लोकेश,पर कार सवार व बाइक सवार एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया तमंचे व लाठी डंडों से तीनों को लहूलुहान करके फरार हो गए घटना के बाद पुलिस जांच कर रही है।