बिजनौर: बिजनौर की झालू नहर में दो युवकों के डूबने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2025 बिजनौर जिले में हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में बिजनौर से वापस लौटते समय पांच युवक बृहस्पतिवार को नहर में डूब गए थे। जिसमें तीन युवकों को बचा लिया गया था। जबकि दो युवकों की लाश बरामद हुई थी। इस मामले में आज शनिवार को समय करीब 1 बजे दोनों युवकों के डूबने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों युवक डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं।