बिजनौर: बिजनौर सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एएसपी व एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2025 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में ए एसपी संजीव वाजपेई एसडीएम सदर ने पहुंचकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ताकि प्राप्त शिकायतों का समय से समाधान हो सके