बिजनौर: गांव मुजाहिदपुर में किसान के घेर में लगी भयंकर आग, हुआ हजारों का नुकसान
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2025 नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में गांव निवासी किसान खुशीराम के घेर में अचानक आग लग गई। शुक्रवार शनिवार की रात्रि में करीब 12:00 बजे पशुओं के लिए धुआँ किया गया था। जिसके बाद अचानक धुआं आग में तब्दील हो गया। घर में रखा पशु के लिए चारा भी जलकर राख हो गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।