बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Apr 19, 2025 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने एक मांग पत्र डीएम को सौंपा है। मांग पत्र में लिखा है कि सरकार किसानों का जरा भी ख्याल नहीं रख रही सरकार उद्योगपतियों का भला करने में लगी हुई है।