सीतामऊ: अफजलपुर मार्ग पर पूर्णिमा बस में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी, चालक-परिचालक पर लापरवाही के आरोप
मंदसौर-अफजलपुर मार्ग पर पूर्णिमा बस में सफर कर रही तीन माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई,पति ने आरोप लगाया कि आगे की सीट मांगने के बावजूद पीछे बैठाया गया और तेज गति व झटकों से पत्नी की हालत खराब हुई,108 एंबुलेंस से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है,