कोटा के रावतभाटा रोड स्थित पीएचईडी कॉलोनी में सोमवार को एक आई-10 कार के बोनट में करीब 7 फीट लंबा धामन सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर और नगर निगम के रेस्क्यूकर्मी गोविंद शर्मा ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के बीच फंसे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। गोविंद शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का था, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग के निर्देशानुसार जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026