बाढ़: सरफिरे ने लोहे के हुक से साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की जान ली, बाढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम
Barh, Patna | Sep 6, 2026 बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव में रविवार को एक सरफिरे युवक ने साढ़े 3 वर्षीय एक बच्चे चिंटू कुमार की जान ले ली। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे के मामा शिवजी ने शाम 6 बजे बताया कि बच्चे की मां उसे जूता पहना रही थी। तभी आपस में लड़ते हुए श्याम सुंदर आया और बोरा उठाने वाले लोहे के हुक से बच्चे की गर्दन पर वार कर दिया।