परसिया: कोयला परिवहन रोकने बीएमएस ने साईडिंग में लगाया पंडाल,नारे लगाए, सीएमडी के वार्ता के आश्वासन पर स्थगित किया आंदोलन
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने बुधवार को सुबह नौ बजे से बीजी साईडिंग शांताघाट पर कोयला परिवहन रोकने की चेतावनी दी थी। आज सुबह पंडाल लगाकर बीएमएस के सभी साथी पहंुच गए। सीएमडी ने बीएमएस को वार्ता के लिए आश्वासन दिया। इस पर बीएमएस ने अपना आंदोलन 10:30 पर स्थगित किया। आंदोलन स्थल पर सुबह से बडे पदाधिकारी पहुंच गए थे। प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए गए।