बड़ागांव धसान: बुड़ेरा क्षेत्र में हनुमान जयंती मनाई गई, शोभायात्रा निकाली गई
टीकमगढ़ जिले के बुड़ेरा क्षेत्र में गुरुवार को हनुमान जयंती पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम वासियों द्वारा एक मंदिर से हनुमान जयंती पर के उपलक्ष में शोभा यात्रा निकाली गई इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्था भी मौजूद रही।