गुना: रुठियाई में मकान में चोरी: बाइक, वॉशिंग मशीन, बैटरी व पीतल के बर्तन चोरी, मामला दर्ज
Guna, Guna | May 30, 2026 गुना जिले में धरनावदा थाना के रुठियाई में एक मकान में चोरी हो गई। 30 मई को दर्ज मामले में फरियादी विक्रम गुर्जर ग्राम देवरी ने पुलिस को बताया, एक मकान कर्मखेड़ी रुठियाई में है जिसमें भाई गुलाब सिंह रहते है। बीती रात अज्ञात चोर कमरे की कुंडी लगाकर आंगन में खड़ी बाइक, वॉशिंग मशीन, दो बैटरी, पीतल के कीमती बर्तन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।