गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के हरिदास सेमिनरी में 'हम' पार्टी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए
गया के हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में शनिवार की दोपहर 3 बजे हम पार्टी के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी,पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित कई विधायक शामिल हुए।इस मौके पर जिले में मैट्रिक और इंटर पास छात्र छात्राओं के प्रतिभा को बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।