गुमला: खोरा पतरा टोली में बारिश से विशालकाय आम का पेड़ घर पर गिरा, एक छात्रा घायल
Gumla, Gumla | Jul 3, 2025 सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतरा टोली गांव में बुधवार की रात लगातार बारिश होने के कारण एक विशालकाय आम का पेड़ मनोहर साहू के घर पर गिर गया। घटना में मनोहर साहू की 14 वर्षीय पुत्री के सिर में चोट लगी। रात को ही उसे सदर अस्पताल लाया गया। मनोहर ने बताया कि घर के सामने एक पुराना विशालकाय आम का पेड़ था। वह घर पर ही गिर गया। घटना में घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है।