नावकोठी: शेखपुरा के सीपीआई के सक्रिय सदस्य मो रहमान के निधन पर पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रखंड के हसनपुर बागर पंचायत के शेखपुरा में सीपीआई के सक्रिय सदस्य मोहम्मद रहमान के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। पार्टी के नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा फूल वगैरह देकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मनोज सिंह नसीम रब्बानी मोहम्मद अब्दुल सहदेव यादव सियाराम महतो आदि शामिल थे।