खरौंधी: खरौंधी के करिवाडीह में खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों को मिली राहत
खरौंधी प्रखंड के करिवाडीह गांव में पिछले कुछ दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की। इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिली। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए प्रख