तानसेन: बड़ी बहन के साथ विश्वासघात, प्रेमी के साथ मिलकर 22 लाख के गहने गायब किए
हजीरा थाना क्षेत्र में शिक्षक और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ उनकी पत्नी के साथ सगी बहन द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।बच्चों और घर की देखभाल के लिए जिस साली पर दंपती ने भरोसा कर घर की चाबी सौंपी थी, उसी पर लॉकर से करीब 15 तोला सोने के जेवर और 70 हजार रुपए नकद चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना करीब 5 महीने पहले मां वैष्णोपुरम इलाके की है।