पूरनपुर: बिजली ठीक करने से मना करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, चले ईंट-पत्थर, पांच लोग घायल
पूरनपुर। बिजली ठीक करने की बात को लेकर हुए विवाद में रमपुरा गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चले। घटना में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया