शिवपुरी: फसलों के नुकसान से परेशान राजगढ़ के ग्रामीणों ने मवेशियों को अमोला घाटी के जंगल में छोड़ा
शिवपुरी जिले के अमोला क्रेशर गांव के पास स्थित अमोला घाटी के जंगलों में शुक्रवार की शाम 4 बजे राजगढ़ गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों को छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ये मवेशी गांव में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने मवेशियों के झुंड को एकत्रित कर अमोला घाटी के जंगल में छोड़ दिया है