खैरथल: खैरथल में व्यापारियों को साइबर ठगी के तरीके बताए गए, कहा- अंजान लिंक से सावधान रहें
शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए नई मंडी स्थित शिवालय मंदिर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर थाने के CI राम अवतार मीणा ने मंडी व्यापारियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।