नवाबगंज: थाना मसौली पुलिस ने रास्ता भटककर आए 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
बाराबंकी में शुक्रवार को थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शहावपुर में 08 वर्षीय बालक के रास्ता भटक कर आने की सूचना थाना मसौली पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना मसौली पुलिस द्वारा बालक को सरंक्षण में लेकर आस-पास के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व सी-प्लान ऐप के माध्यम से उक्त गुमशुदा बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उनके परिजनों को शनिवार करीब 11बजे सुपुर्द किया