नवाबगंज: कोटवा में रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन से युवक ने गेट न खोलने पर की मारपीट, आरोपी हुआ गिरफ्तार
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कोटवा रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक ने गेटमैन से मारपीट की। गेट खोलने को लेकर हुए विवाद में गेटमैन भानु प्रताप को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल गेटमैन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भानु प्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।