नवाबगंज: मतांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा बाराबंकी से जुड़ा, 2023 की प्रॉपर्टी डील में स्थानीय युवक बना गवाह
उत्तर प्रदेश में मतांतरण नेटवर्क के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बाराबंकी से जुड़े तार सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि 2023 में वह पुणे की एक प्रॉपर्टी डील के सिलसिले में बाराबंकी आया था। इस दौरान एक स्थानीय युवक को गवाह बनाकर जमीन अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की गई।