नवाबगंज: डीएम की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन और घटतौली पर सख्ती, पॉलीथिन मुक्त अभियान व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
बाराबंकी कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में खाद्य सुरक्षा, औषधि, वन और विद्युत विभाग समेत अन्य अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। डीएम ने पॉलीथिन मुक्त अभियान तेज करने, मेडिकल स्टोर्स की जांच करने और एक्सपायर्ड दवाओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए