नवाबगंज: मसौली में विद्युत समाधान मेगा कैंप में सैकड़ों उपभोक्ताओं को मिली राहत, मौके पर बदले गए मीटर, ₹5 लाख का राजस्व वसूला
बाराबंकी के मसौली उपखंड कार्यालय में विद्युत समाधान मेगा कैंप का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी विमलेश कुमार मौर्य और अवर अभियंता लालजी सिंह के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कैंप में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंप में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया और खराब मीटरों को तत्काल बदला गया।