नवाबगंज: सद्दीपुर में ट्रांसफार्मर की लीड जलने से रात भर बिजली गुल, गर्मी से परेशान रहे हजारों ग्रामीण
बाराबंकी जिले के चंदौली पावर हाउस क्षेत्र के सद्दीपुर कस्बे में शुक्रवार रात करीब 10 बजे 100 केवी ट्रांसफार्मर की लीड में आग लग गई। आग देखते ही स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी।विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली की लाइन काटी और मरम्मत का काम शुरू किया। आग की वजह से करीब 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।