गाज़ियाबाद: जिले में वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी, 11 जुलाई से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे मालवाहक वाहन
कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 11 जुलाई से भारी मालवाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऐसे वाहनों को एनएच-नौ और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर गंतव्य को जाना होगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, न्यू लिंक रोड और मेरठ रोड पर भी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।