चित्तौड़गढ़: चंदेरिया में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बालिकाओं को की साइकिल वितरित
चित्तौड़गढ़ 26 फरवरी। बेटियां देश की वर्तमान है, बेटियां देश का भविष्य है। बेटियो के बिना एक सशक्त समाज की कल्पना नही की जा सकती है। विधायक चंद्रभान सिंह अखियां बोले । चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिह आक्या द्वारा सोमवार को चंदेरिया के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई।